IndiaIndia - World

रायगढ़ में भूस्खलन में हुई 44 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन से हुआ हादसा बेहद दुखद है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी बारिश का कहर बरपा है। रायगढ़, महाराष्ट्र का तटीय इलाका है। रायगढ़ में एक गांव के नजदीक भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस भूस्खलन में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन वाली जगह से अब तक कई शव बरामद किए गए हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे और भी लोग के फंसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन से हुआ हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने इस बारे में सीएम उद्धव ठाकरे और एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान से बात की है। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। केंद्र वहां हर संभव मदद कर रहा है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से कई लोगों की जान चली गई है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें- महिला सैनिकों पर हज यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा, पहली बार मक्का में हुई तैनाती

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: