Indiaworld

ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद रेमडेसिविर की दूसरी डोज से हालत में सुधार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा जल्द संभालेंगे काम

Donald trump the india rise news world


व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने बताया की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना संक्रमित थे। अब उनकी हालत में पहले से सुधार है।

 

 

 मीडोज ने शनिवार को फॉक्स न्यूज को बताया कि ट्रंप का ऑक्सीजन लेवल घट रहा था और उन्हें बुखार भी था। यह परेशानी वाली बात थी और डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी थी, लेकिन अब हालात में सुधार है बुखार भी नहीं है और ऑक्सीजन लेवल भी लेवल में है। कल तक यह काफी चिंता की बात थी, लेकिन फिर भी राष्ट्रपति ट्रंप खड़े थे और चल रहे थे। 

 

 

कितना पड़ सकता है सेहत पर असर ?

विशेषज्ञों ने बताया अधिक आयु, पुरूष होना और पहले से अन्य बीमारियों के होने से कोरोना का जोखिम बढ़ जाता है। और ट्रंप में यह सभी बातें हैं। कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के डॉ. डेविड बानाच ने कहा कि ट्रंप की उम्र 74 वर्ष है जो जोखिम का प्राथमिक कारक है।

 

 

मिलिट्री हॉस्पिटल से चल रहा है ट्रंप का इलाज 

ट्रंप का इलाज मेरीलैंड के मिलिट्री हॉस्पिटल से चल रहा है और पत्नी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस में ही क्वारंटीन हैं। ट्रंप की बेटी और दामाद की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दूसरी तरफ रिपब्लिकन पार्टी ने प्रचार के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सीनेटर्स की एक टीम बनाई गई है। 

 

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1312525833505058816?s=19

 

 

ट्रंप ने जारी किया वीडियो

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को हॉस्पिटल से एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा कि अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं 2, 3 दिन में देखते हैं कि क्या होता है। मुझे लगता है की तब स्थिति ज्यादा साफ हो पाएगी। ट्रंप सूट में तो नजर आए, लेकिन उन्होंने टाई नहीं लगा रखी थी। शुक्रवार जब वे अस्पताल आए उन्होंने कहा था कि वे बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं। वहीं शनिवार को उन्होंने कहा कि अब वे बेहतर हैं। जल्द ही काम संभालेंगे।

 

 

48 घंटे बताए गए थे अहम

बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य चिंताजनक था। उनके स्वास्थ्य के लिए 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण बताए गए थे। यह टिप्पणी तब की थी जब व्हाइट हाउस में ट्रंप को ऑक्सीजन दी गई थी। हालांकि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने कहा था कि ट्रंप को केवल मामूली लक्षण हैं। 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: