TrendingUttar Pradesh

यूपी: ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता नजर न आए- सीएम योगी

-12594 सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन जल रहे अलाव

-2.86 लाख निराश्रितों व जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके कंबल

-12594 सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन जल रहे अलाव

लखनऊ: कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए योगी सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। कंबल, अलाव और रैनबसेरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी नजर है। सूबे के सभी 75 जिलों में वितरण के लिए योगी सरकार ने शीतलहरी में कुल 496883 कंबल खरीदे। इनमें से दो लाख 86 हजार 740 लोगों में कंबल का वितरण भी हो गया। शीतलहरी से बचाव के लिए 1220 रैन बसेरे स्थापित किए गए। इसकी क्षमता 29228 है। वहीं सूबे में अलाव जलाने के लिए 14043 स्थान चिह्नित किए गए। यूपी के जनपदों में प्रतिदिन 12594 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रैन बसेरों की जमीनी हकीकत देखने खुद ही पहुंच गए थे।

नए वर्ष पर Rhea Chakraborty ने शेयर की बोल्ड लुक तस्वीर …

ठंड में कोई भी सड़क पर सोता नजर न आएupcm yogi

 

शीतलहर के बीच निराश्रित जनों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। सीएम का निर्देश है कि जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता हो, वहां सुधार कराया जाए। ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। कंबल वितरण का क्रम निरंतर जारी रखा जाए। सरकार का निर्देश है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, निकाय चेयरमैन जैसे जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहें।

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध हों….

शीतलहरी में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से सबसे अधिक हरदोई में 16379 कंबलों का वितरण किया गया। प्रयागराज में यह आंकड़ा 9894 रहा। पीएम मोदी की काशी में 10988 कंबलों की खरीद हो गई। 7065 कंबल वितरित किए जा चुके। रामनगरी में 4320 जरूरतमंदों को योगी सरकार की तरफ से कंबल दिए गए।

अलीगढ़ में योगी सरकार की तरफ से खरीदे गए 8500 कंबलों का वितरण गरीबों तक किया जा चुका है। बरेली में भी 7407 कंबल खरीदे, जिनका वितरण भी सरकार की ओर से जनप्रतिनिधियों ने किया। चित्रकूट में 4000 कंबल खरीदकर उनका वितरण भी सरकार ने कराया।

12594 जगहों पर प्रतिदिन जल रहे अलाव

सूबे के सभी 75 जिलों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। बढ़ती ठिठुरन में किसी को दिक्कत न हो। इसके लिए सरकार अलाव जलवा रही है। कुल 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं, इनमें से 12594 जगहों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे है। लखनऊ में 724 स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को राहत दिलाया जा रहा है। अलीगढ़ में 505, प्रयागराज में 429, उन्नाव में 411, बिजनौर में 402, हरदोई में 370, मेरठ में 306, सिद्धार्थनगर में 294, मऊ में 283, सहारनपुर में 262, मुरादाबाद में 256, शाहजहांपुर में 255, गाजीपुर में 252, जौनपुर में 246, सीतापुर में 233 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: