PoliticsTrendingUttar Pradesh

UP Nikay Chunav 2023: कड़े पहरे में होगा पहले चरण का मतदान, PAC की 86 कंपनियां रहेंगी तैनात

डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा- पुलिस मुख्यालय में चुनाव सेल पूरी तरह सक्रिय

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 4 मई यानी गुरुवार को होना है। इससे पहले मंगलवार शाम से चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण के लिए नौ मंडलों के 37 जिलों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के दिन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिलों में भेजे गए प्रेक्षक पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे। शांतिपूर्वक मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के जवान समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होगा।

इन पदों के लिए होगा मतदान

चार मई को पहले चरण के 37 जिलों में 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर पालिका परिषद्, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3645 नगर पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 2 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 7368 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज सिंह ने कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी यह तय कर लें कि पोलिंग पार्टियां समय से रावना हों। मतदान केंद्रों पर अधिकृत व्यक्ति और कर्मचारी के अलावा कोई अंदर न जाए।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था होगी कड़ी

डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में चुनाव सेल पूरी तरह से एक्टिव है। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने तत्काल निराकरण किया जाएगा। चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 35 कंपनियां तैनात की जाएंगी। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण में कुल 7372 मतदान केंद्र, 23,614 मतदेय स्थल हैं। इनमें कुल 2633 संवेदनशील (720 अति संवेदनशील प्‍लस, 1913 अति संवेदनशील), सामान्य मतदान केंद्र 4721 हैं।

पुलिस बल का आवंटन

निरीक्षक एवं उप निरीक्षक- 19,880

मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी- 1,01,477

होमगार्ड्स स्वयंसेवक- 47,985

अर्द्धसैनिक बल- दो प्लाटून, 86 कंपनी

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल- 35 कंपनी

प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक- 7500

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।

इनके बीच प्रमुख मुकाबला 

गोरखपुर

भाजपा- डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी- काजल निषाद

बसपा- नवल किशोर नाथानी (अग्रवाल)

प्रयागराज

भाजपा- उमेश चंद्र गणेश केशरवानी

समाजवादी पार्टी- अजय श्रीवास्तव

बसपा- सईद अहमद

लखनऊ

भाजपा- सुषमा खर्कवाल

समाजवादी पार्टी- वंदना मिश्रा

बसपा- शाहीन बानो

सहारनपुर

भाजपा- डॉ. अजय कुमार

समाजवादी पार्टी- नूर हसन मलिक

बसपा- खादीजा मसूद

वाराणसी

भाजपा- अशोक तिवारी

समाजवादी पार्टी- ओपी सिंह

बसपा- सुभाष चंद्र मांझी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: