UP Election 2022: जानें कब BJP में शामिल होंगे IPS असीम अरुण
यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी असीम अरुण आगामी 15
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। इसी क्रम में देखा जाए तो समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर भारी साबित होती दिख रही हैं तो कभी भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टियों पर भारी होती दिख रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी श्री योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी के लिए एक राहत भरी खबर आई है।
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी असीम अरुण आगामी 15 जनवरी को पार्टी का दामन थामेंगे।
गौरतलब है कि असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त हुए थे। और उन्होंने ही हाल में ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्त का आवेदन सरकार के समक्ष पेश किया। वहीं सरकार ने उनका वीआरएस मंजूर कर लिया है। वीआरएस मंजूर हो जाने के बाद असीम अरुण ने बताया कि वह 15 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे इसके बाद वह एक नई पारी की शुरुआत करेंगे। असीम अरुण ने बताया कि 15 जनवरी सुनने यात्रा आरंभ करेंगे और देश के महानतम पार्टी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी मातृभूमि खैर नगर कन्नौज जाकर अपने परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लें और अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे वही कयास लगाए जा रहे हैं कि असीम अरुण कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।