PoliticsTrending

UP Election 2022: 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रसार करेंगे शाह- सूत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हर हाल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में काबिज होना चाहता है इसी के चलते सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अमित 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश में  रैली को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह इस रैली की अगुवाई करेंगे। प्रदेश और देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक प्रचार प्रतिबंधों पर रोक लगा रखी है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक राजनीतिक दल- जनसभा, साइकिल रैली, बाइक रैली, पदयात्रा नहीं निकाल सकेंगे। वही उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र में 5 सदस्यों के साथ डोर टू डोर अभियान कर सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: