PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस ने की सदस्य्ता अभियान की शुरुआत

दलित बस्तियों से की शुरुआत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए इन दिनों कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी जिले के साथ-साथ ब्लॉक, न्याय पंचायत और गांव स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। वहीं विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी आज से बड़े स्तर पर कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। यूपी के सियासी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के द्वारा आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया गया है। 15 दिवसीय चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस पार्टी एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी।

दलित बस्तियों से की शुरुआत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी क्लच 15 दिनों के अंदर एक करोड़ नए सदस्य बनाने का है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी में आज डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संविधान दिवस से अपने सदस्यता अभियान की शुरूआत दलित बस्तियों से की। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के साथ ही प्रदेश के गांव शहर और मोहल्ले में भीम चर्चा कर रात विश्राम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे प्रदेश में सभी धर्मों और जातियों से चर्चा कर पार्टी में एक करोड़ लोगों को जोड़ेंगे। हर्ष दस्तक टीम को हर दिन 25 सदस्यों को 250 नए लोगों को कांग्रेसमें जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है और सदस्यता अभियान के लिए कांग्रेस पार्टी में एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिस पर लोग मिस कॉल करके कांग्रेस का सदस्य बन सकते।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: