PoliticsTrending

UP Election 2022: सीएम योगी का बुलंदशहर दौरा कल

मुख्यमंत्री कार्यालय से भाजपा पदाधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार 22

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को बुलंदशहर आएंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर भाजपाइयों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
गुरुवार की रात मुख्यमंत्री कार्यालय से भाजपा पदाधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 1:00 बजे बुलंदशहर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री बुलंदशहर जिला मुख्यालय पर डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी सहित विभिन्न प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ संवाद करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में बुलंदशहर जनपद में 10 फरवरी को होने वाले मतदान में पार्टी पदाधिकारियों के लिए समर्थन की प्रबुद्ध वर्ग से अपील करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 22 जनवरी को सीएम के बुलंदशहर आने के कार्यक्रम की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोविड-19 और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: