PoliticsTrending

UP Elecion 2022: बुलंदशहर की पांच सीटों पर बसपा घोषित किये उम्मीदवार

पिछड़ों के सहारे बसपा ने लगाई बुलंदशहर में बाजी

बुलंदशहर: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को जिले की सात में से पांच सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। स्याना, अनूपशहर, सिकंदराबाद, डिबाई और खुर्जा सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बसपा ने सभी नए चेहरों पर दांव खेला है। बुलंदशहर और शिकारपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि स्याना विधानसभा क्षेत्र से सुनील भारद्वाज निवासी गांव नूरपुर को प्रत्याशी बनाया गया है। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर सिंह लोधी निवासी मोहल्ला टांडा बुलंदशहर को प्रत्याशी घोषित किया है। सिकंदराबाद सीट से मनवीर गुर्जर निवासी गांव हृदयपुर को प्रत्याशी बनाया है। डिबाई विधानसभा सीट से करनपाल लोधी निवासी डिबाई तथा खुर्जा सुरक्षित सीट से विनोद प्रधान निवासी गांव रामगढ़ी प्रत्याशी बनाए हैं।

बुलंदशहर और शिकारपुर की आज हो सकती है घोषणा

बसपा की ओर से बुलंदशहर और शिकारपुर सीट पर शुक्रवार को प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। जिलाध्यक्ष कमल राजन ने भी इसका संकेत दिया है कि शुक्रवार को अन्य दोनों सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

पिछड़ों के सहारे बसपा ने लगाई बुलंदशहर में बाजी

सोशल इंजीनियरिंग के सहारे वर्ष 2007 में प्रदेश में सरकार बना चुकी बसपा ने इस बार जिले में पिछड़ों को आगे किया है। जिले में गुरुवार को घोषित किए पांच प्रत्याशियों में से तीन पिछड़ा वर्ग से हैं। जबकि एक ब्राह्मण और एक जाटव है। भाजपा का वोट बैंक माने जानी वाली लोधी बिरादरी में सेंध लगाने को बसपा ने अनूपशहर में इसी बिरादरी के रामेश्वर सिंह लोधी और डिबाई से करनपाल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है।

राजनीति के जानकार मानते हैं कि बसपा ने लोधी, दलित गठबंधन को मजबूत करने का दांव खेला है। डिबाई में लोधी बिरादरी के मतदाताओं का बहुल है। वहीं, अनूपशहर क्षेत्र में भी लोधी बिरादरी के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। इसके अलावा बसपा ने स्याना में ब्राह्मण प्रत्याशी सुनील भारद्वाज को मैदान में उतारकर वहां ब्राह्मण दलित गठबंधन को मजबूत करने का प्रयास किया है। स्याना में बसपा का प्रत्याशी वर्ष 2012 और 2017 में दूसरे नंबर पर रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: