TrendingUttar Pradesh

UP Election 2022:आखिर समाजवादियों पर क्यों हुआ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर…

गौरतलब है कि, चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई

रामपुर: जिले में  विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती का असर दिखने लगा है। आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि, चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद तमाम तरह की पाबंदियां भी लग गई हैं। ऐसे में भारी संख्या में एकजुट होकर सपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशी सिर्फ पांच लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा लाउडस्पीकर, रैली या जुलूस निकालने पर पाबंदी लगी हुई है। जबकि सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एकसाथ प्रचार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस की तरफ से ये कार्रवाई की गई है।
जिसमें 23 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार मुख्य कार्यकर्ताओं व कार्यक्रम आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फैजुल्ला नगर निवासी सपा कार्यकर्ता अनवार व झुरक झुन्डी गांव के रउफ पहलवान के साथ दो ग्राम प्रधान भी शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: