India Rise Special

यूपी बजट: वित्तमंत्री ने पेश किया सरकार की उपलब्धियों का खाका, बोले- जीडीपी में हुई वृद्धि

जीआईएस में 25 हजार से ज्यादा निवेशक शामिल हुए है। जिससे यूपी के विकास की रफ्तार तेज होगी। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी घटी है।

लखनऊ : योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट विधानसभा में पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि जीआईएस में 25 हजार से ज्यादा निवेशक शामिल हुए है। जिससे यूपी के विकास की रफ्तार तेज होगी। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी घटी है।
वित्त मंत्री ने कहा, बेरोजगारी दर घटकर 4.2 हुई है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी ग्रोथ का इंजन बन चुका है। वैश्विक मंदी के दौर में विकास दर में वृद्धि उत्साहजनक रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। किसानों के खाते में 51 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी गई है।
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट भाषण में कहा:
– उत्तर प्रदेश 24 करोड़ की देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है हमारा प्रदेश न केवल भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार है अपितु गंगा के उपजाऊ मैदानों के किनारे प्रदेश में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन विद्यमान हैं। देश की जीडीपी में प्रदेश का योगदान 08 प्रतिशत से अधिक का हैं।

– मुझे यह बताते हुये हर्ष है कि वर्ष 2021 2022 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जो देश की विकास दर से अधिक रही।

– वित्तीय वर्ष 2023 2024 के लिये जीएसडीपी में वृद्धि की दर 19 प्रतिशत अनुमानित की गयी है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है।

– वर्ष 2017 के पूर्व, प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4 प्रतिशत थी, आज यह घटकर लगभग 4.2 प्रतिशत हो गयी है। यह प्रदेश की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: