PoliticsTrending

यूपी : बीजेपी का जनसंपर्क अभियान आज से शुरू…

प्रदेश में चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए आज से घर-घर दरवाजे दरवाजे जाकर अपनी हाजिरी दर्ज कराएगी। प्रदेश में योगी सरकार के  4 .5 साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर प्रदेश की भाजपा सरकार मैं अब मोदी योगी का प्रचार करना शुरू कर दिया है। इस दौरान आज से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर दरवाजे दरवाजे जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे वहीं सरकार के प्रपत्र पत्र को बाटेंगे।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आज राजधानी के समस्त विधानसभा सीटों से की गई | इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ महानगर की पश्चिम विधानसभा के शीतला पुरम आलमनगर से अभियान की शुरुआत की। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा किस शारदा नगर प्रथम वार्ड से जनसंपर्क अभियान किया।

गौरतलब है कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान का कार्यक्रम निरंतर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी घर घर पहुंच कर सरकार के लेखा-जोखा के बारे में जानकारी देंगे और सरकार की उपलब्धियों और सफलताओं के बारे में प्रपत्र बाटेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: