TrendingUttar Pradesh

यूपी: आज लखनऊ आएंगे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संभालेंगे कार्यभार

दोनों डिप्टी सीएम के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्री और प्रदेश-राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 *  स्वस्वतंत्र देव सिंह भूपेंद्र चौधरी को सौंपेंगे नए अध्यक्ष की कमान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी(bhupendra chaudhari)  आज (सोमवार को) लखनऊ आएंगे। भूपेंद्र चौधरी नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चल कर दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। जहां से वह भाजपा (bjp office)कार्यालय जाएंगे।
प्रदेश मुख्यालय पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और यूपी सरकार(up government) में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्री और प्रदेश-राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे शहर को भगवामय कर दिया है। इसके अलावा बैनर-पोस्टर और होर्डिंग्स से शहर को पाट दिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: