
Haryana : कोहरा और शीतलहर ने बढाई ठंड, मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
अंबाला : हरियाणा के अंबाला में सर्दी का कहर जारी है। ऐसे में हालत को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो अंबाला में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। दूसरी ओर बारिश का भी इंतजार है, ताकि सूखी ठंड से लोगों को निजात मिल सके।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.8 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर बचा है। यही सर्दी बढ़ने का कारण है। दूसरी ओर फिलहाल बारिश के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो पांच जनवरी तक सामान्य रूप से 2.5 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, जो अभी तक नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़े :- joshimath landslide : जोशीमठ दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
इन इलाकों में जारी किया गया येलो अलर्ट
सिर्फ कैथल और करनाल में 0.2 एमएम बारिश हुई है, जो न के बराबर है। अंबाला की बात करकें तो पांच जनवरी तक 5.5 एमएम बारिश सामान्य रूप से होनी चाहिए थी, लेकिन यहां का आंकड़ा शून्य है। लोगों को अभी सूखी ठंड से ही जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर हरियाणा में (अंबाला सहित चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल) आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावनाएं हैं, जिससे आमजन की परेशानियां बढ़ेंगी।