Union Budget 2020: जानिए बजट में किसे क्या मिला
Union and Rail Budget 2020: शनिवार को पेश किए गए बजट में तमाम घोषणाएं की गई हैं। आइए जानते हैं बजट की प्रमुख बातें।
1- जल जीवन मिशन के लिए 3.6 लाख करोड़।
2- किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 15 लाख करोड़ का लक्ष्य।
3- स्वास्थ क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़। आयुष्मान योजनाओं में जोड़ी जायगी अन्य सुविधाएं। आयुष्मान योजनाओं के लिए अलग से बनेंगे हॉस्पिटल।
4- स्वच्छ भारत के लिए 12 हजार 300 करोड़ रुपये का बजट।
5- स्किल इंडिया के लिए 3 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य।
6- सरकार ने 99 हजार 300 करोड़ रुपये शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करने का बजट बनाया।
7- उद्योग व वाणिज्य के लिए 2 लाख 73 हजार करोड़।
8- अगले 5 सालों में 100 लाख करोड़ नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में लगाया जायेगा।
9- परिवहन के लिए 1 लाख 7 हजार करोड़।
10- पोषण कार्यक्रम व परियोजनाओं के लिए 35 हजार 600 करोड़ का बजट।
11- 83 हजार करोड़ पिछड़े वर्ग के लोगों को बढ़ाने के लिए व अति पिछड़े वर्ग के लिए 53 हजार करोड़।
12- बुजुर्ग व दिव्यांगजनों के लिए अलग से 95 हजार करोड़।
13- पर्यावरण व प्रदूषण के लिए 4400 करोड़।
Union Budget: की कुछ अन्य खास बातें
1- रेलवे की खाली जमीनों पर बनेंगे सोलर ऊर्जा प्लांट। जमीनों के विकास को बनेगी योजना।
2- मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भारत मे ही बनाने पर दिया जायेगा जोर। मेक इन इंडिया को दिया जाएगा बढ़ावा।
3- पीपीपी मॉडल के तहत 5 नए स्मार्ट सिटी का होगा निर्माण। 100 स्मार्ट सिटी का एलान पहले ही हो चुका है।
4- अगले 3 साल में पुराने बिजली मीटर हटाकर घरों में नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह काम चालू भी हो गया है।
5- 2024 तक 100 नए एयरपोर्ट बनाये जाएंगे।
6- तेजस जैसी ट्रेनों को टूरिस्ट प्लेस से जोड़ा जायेगा। समय बचेगा, पर्यटन बढ़ेगा।
7- किसानों के लिए 16 सूत्रीय प्लान, देश के किसानों की आय होगी दोगुनी।
8- महिलाएं व बेटियों की सुरक्षा व बालविवाह रोकने के लिए बनाई जायगी टास्क फोर्स।
9- प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट बंद होंगे। पर्यावरण की सुरक्षा को उठाए जाएंगे अहम कदम।
10- भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।