India Rise Special

उत्तराखंड सीएम और राज्यपाल समेत इन लोगों ने दी प्रदेश वासियों को नववर्ष की बधाई

देहरादून। नए साल का स्वागत हर कोई अपने – अपने अंदाज में कर रहा है। कही कोई पार्टी कर रहा है , तो कुछ लोग घूमने के लिए हिलस्टेशन जा रहै है। कुछ लोग फोन मैसेज के जरिये एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी रहे है। इसके साथ ही उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है।

 

नए साल की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की कि नव वर्ष समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली, प्रगति और सुख समृद्धि लाए। नव वर्ष देश और विश्व में नई उम्मीदों, मानव सेवा, परोपकार और शांति की भावनाओं का संचार करे। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्विटर पर पोस्ट के जरिए प्रदेश वासियों को नए साल का शुभ सन्देश दिया है। सीएम ने अपने द्वारा किये गए ट्वीट में लिखा कि, ” भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से कामना करता हूं कि साल 2022 सभी के जीवन में नई उम्मीद, ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाए।”

 

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनसे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: