India Rise Special

फेफड़े पर बलगम जमा करते है ये पांच आहार, जानिए बचाव का क्या है तरीका?

कल्पामृत मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की न्यूट्रीशन एडवाइजर काव्या तिवारी ने कहा है कि बलगम एक लिसलिसा गाढ़ा पदार्थ होता है, जो फेफड़ों में पाया जाता है। शरीर में बलगम इसलिए बनता है ताकि ये बलगम आपके फेफड़ों में धूल कणों और बैक्टीरिया को जमने से बचाए और श्वसन तंत्र (रेस्पिरेटरी सिस्टम) की रक्षा करे। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में बलगम बढ़ जाता है, तो उसे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बढ़े हुए बलगम के कारण मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। इसके साथ ही लगातार खांसी और नाक बहने की भी समस्या होती है, इसलिए शरीर में बलगम का बढ़ना सही नहीं है।

 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस जैसे वायरस, बैक्टीरिया और फंगस भी सबसे पहले इसी रेस्पिरेटरी सिस्मट पर हमला करते हैं, जिससे शरीर में बलगम बढ़ने लगता है। यही कारण है कि कोरोना वायरस के मरीजों में भी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और नाक बहने के लक्षण देखे जाते हैं। कुछ ऐसे आहार हैं जो शरीर में बलगम (म्यूकस) की मात्रा को बढ़ाते हैं। इनके ज्यादा सेवन से बलगम बढ़ेगा, तो व्यक्ति के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ेगा। इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए आपको इन फूड्स का सेवन कम करना चाहिए, ताकि बलगम न बढ़े और आपका शरीर वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहे।

 

फल और सब्जियां

 

वैसे तो सभी फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। मगर इनमें से कुछ चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना ठीक रहता है। आमतौर पर आलू, पत्ता गोभी, केला, मक्का और कॉर्न से बने दूसरे प्रोडक्ट्स आपके फेफड़ों में म्यूकस यानी बलगम को बढ़ा सकते हैं।

 

ब्रेकफास्ट के आहार

 

इसी तरह ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले कुछ आहार जैसे- ब्रेड, पास्ता, सीरियल्स, अंडे, योगर्ट, मक्खन (बटर), चीज़ और आइसक्रीम के ज्यादा सेवन से भी फेफड़ों में बलगम बढ़ता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम मात्रा में करना चाहिए।

 

पेय पदार्थ

 

कुछ पेय पदार्थ भी बलगम बढ़ाने के लिहाज से आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। आमतौर पर चाय, कॉफी, सोडा और शराब का सेवन आपके शरीर के लिए ज्यादा मात्रा में घातक माना जाता है। ये सभी पेय पदार्थ बलगम की मात्रा भी बढ़ाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी घटाकर आपको कोरोना वायरस के खतरे के और करीब ले जाते हैं।

 

अन्य कुछ पदार्थ

 

इन सभी चीजों के अलावा भी कई आहार हैं, जो आपका बलगम बढ़ा सकते हैं। इनमें लाल मांस (Red Meat), मीठी चीजें (sugary desserts) और सोयाबीन से बने प्रोडक्ट्स (soy products) आदि शामिल हैं।

 

क्या खाएं, जिससे कफ बनने की प्रक्रिया में आएगी कमी

 

ऊपर बताई गई चीजों का सेवन छोड़ना चाहें तो छोड़ दें या कम खाना चाहें तो कम खाएं। इससे आपके शरीर में बलगम बढ़ने का खतरा कम होगा। लेकिन कुछ ऐसे आहार भी हैं, जो शरीर में बढ़े हुए बलगम को कम करने का कम करते हैं। इसलिए इन चीजों का सेवन आपको ज्यादा करना शुरू कर देना चाहिए।

 

फल व सब्जियां

 

विटामिन सी से भरपूर सभी खट्टे फल आपके शरीर में बलगम घटाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इसलिए आपको संतरा, मौसमी, नींबू, स्‍ट्रॉबेरी, बेरीज आदि का सेवन खूब करना चाहिए। इसके अलावा हरी सब्जियां, पत्ते वाली सब्जियां, टमाटर आदि का सेवन भी खूब करें क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो बंद श्वसन नली को खोलने का काम करते हैं।

 

पानी की मात्रा बढ़ाएं

 

इन चीजों के सेवन के अलावा म्यूकस (बलगम) को बढ़ने से रोकने का सबसे आसान, सबसे ज्यादा कारगर और सबसे किफायती तरीका यह है कि आप खूब पानी पीजिए। पानी आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके साथ ही बलगम को भी तरल बनाकर धीरे-धीरे अलग-अलग रास्तों से शरीर से बाहर करता रहता है। पानी पीने की आदत आपके पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

 

साथ में यदि आपको कफ या बलगम में आराम नहीं मिल रहा है तब आप कल्पामृत की Asma cura Drop सुबह शाम 20 20 बूंद एक कप पानी में डालकर व कल्पामृत पंचामृत तुलसी सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ 2-2 बून्द लेते रहिये यदि साथ मे फीवर भी महसूस करते हों तब कल्पामृत की Flu cura Drop 20-20 बून्द व Flu cura Capsule एक एक सुबह शाम को गुनगुने पानी से  सेवन कीजिए निश्चित ही आराम मिलेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: