India Rise Special

उत्तराखंड में 28 सीटों पर स्थिति हुई साफ, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव ?

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के 70 सीटों पर  चयन अंतिम रूप दे दिया गया। बीते शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित की गई चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मोहर लगाई गई। प्रत्याशियों के नामो की सूची रविवार को दिल्ली पार्टी कार्यालय में भेज दी जाएगी। प्रत्याशियों के नाम को लेकर  संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा। जानकारी के मुताबिक,  28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही 25 सीटें विभिन्न कारणों से फंसी हैं, जिन पर मशक्कत करनी पड़ेगी। यह भी बताया जा रहा कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट पर पार्टी कैंची चला सकती है।

 

 

शनिवार को उत्तराखंड के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में  केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत समेत आदि नेता शामिल रहे। शनिवार को पार्टी द्वारा आयोजित बैठक डेढ़ घंटे चली। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए।

 

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। बाकी की  सीटों पर एक से अधिक नाम शामिल किये गए है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को दावेदारों की सूची सौंपेंगे। सूत्रों ने बताया कि रविवार को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक संभव है। 19 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।

 

इनको मिलेगा टिकट

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: