India Rise Special

NGO के माध्यम से चल रहे आवासीय विद्यालय के संचालक ने किया बच्ची से दुष्कर्म

देहरादून : NGO के माध्यम से चल रहे विद्यालय के संचालक पर एक  बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।  बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है। केस दर्ज कर संचालक की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है। ये महिला वही विद्यालय में रहती है। संचालक के साथ साथ वॉर्डर्न पर भी आरोप लगा है।

विद्यालय नेहरू कॉलोनी छेत्र पर स्तिथ है।  इस विद्यालय में कुल आठ बच्चे पढ़ते है। शिकायत एक महिला  द्वारा दर्ज करवाई गई है।  उसने बतया कि विद्यालय के संचालक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

संचालक का नाम जनार्दन बिंजौला है।  पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कारवाही करके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस इस एंगल से भी जाँच कर रही है कि कही विद्यालय में रह रहे और बच्चो के साथ भी तो दुष्कर्म नहीं हुआ है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को भी वारदात की जानकारी दे दी गई है। आज बच्ची का मेडिकल होना है।

इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे रहते और पढ़ते है। ये स्कूल कई सालो से चल रहा है। इस तरह के  मामले लोगो में डर माहौल बना देते है।  जब विद्या लेने वाली जगह में ऐसे कर्म होने लगेंगे तो आखिर बच्चे कहाँ सुरक्षित रह पाएंगे।

उम्मीद है कि जल्द ही इस केस का भी पर्दाफाश करके आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। पुलिस कारवाही में लगी हुई है।  बच्ची के मेडिकल के बाद स्तिथि और साफ़ हो पायेगी।

2018 में बोर्डिंग स्कूल में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। सहसपुर थाना छेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में भी स्कूल प्रबंधन के कई लोग के ऊपर सवाल उठे थे।

ये भी पढ़े :- कभी डेयरी सामान के लिए मशहूर हरियाणा अब बनता जा रहा है नशे का गढ़

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: