Delhi

दिल्ली में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, संक्रमण से होने वाली मृत्यु दरों ने बढ़ाई चिंता

एक तरफ देश में रोजाना बढ़ती कोरोना की रफ्तार और दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में कुल 203 मौतों ने बढ़ाई चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली में कुल 203 मौतें हुईं। जो कि देशभर में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में पिछले हफ्ते 51 लोगों की मौत हुई थी। वहीं अब पिछले हफ्ते की तुलना में मृतकों की संख्या में 83% की बढ़ोतरी हो गई  है। पंजाब में भी बीते 24 घंटे में 7,396 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। और 13 लोगों की मौत हो गई।

दो लाख 58 हजार 89 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 58 हजार 89 नए मामले आए हैं। और 385 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग स्वस्थ भी हुए। बता दें कि आज, कल की तुलना में 13 हजार मरीज कम आए हैं।  रविवार को बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए थे।

सक्रिय मामलों की संख्या 16,56,341

देशभर में कुल सक्रिय मामले 16,56,341 है। जबकि कुल रिकवरी 3,52,37,461 है। कुल मौतें  4,86,451 हुई हैं। और कुल 1,57,20,41,825 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि ओमिक्रोन के कुल 8,209 मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में भी हालत चिंताजनक

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे मे कोरोना के 14,938 मामले सामने आए हैं। वहीं 36 लोगों की मौत हो गई। भारत ने पिछले आठ दिनों में 16 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए, जो 17-23 मई, 2021 के बाद से 34 सप्ताह में सबसे अधिक है। पिछले सप्ताह, देश में 7.84 लाख मामले दर्ज किए गए थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: