Delhi

मां की सहेली पर किशोरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, क्या है मामला ?

देश की राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में यौन शोषण का एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां किशोरी ने अपनी मां की सहेली पर समलैंगिक संबंध जबरन बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला पर आरोप है कि किशोरी की मां का विश्वास जीतने के बाद पीड़ित किशोरी को आरोपी महिला ने अपने घर पर रहने के बहाने बंधक बना लिया।

यह भी पढ़े : Petrol Diesel Price : जनता की फिक्र है तो कांग्रेस शासित प्रदेशों से करें कम करने की शुरुआत – धर्मेंद्र प्रधान

Teenager accuses mother friend

मिली जानकारी की माने तो किशोरी द्वारा महिला का विरोध करने पर किशोरी को कई प्रकार की धमकियां दी जाती थी अंत में किशोरी ने साहस जुटाकर अपने एक परिचित के जरिए पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार, धमकाने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से है मामले दर्ज

मिली जानकारी की माने तो बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पर पहले से भी दो मामले दर्ज है वही महिला एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी हुई थी लेकिन उसे पार्टी द्वारा निकाल दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी महिला के बारे में पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसकी मां आरोपी महिला को काफी समय पहले से जानती है। महिला स्वयं सेवी संस्था चलाती थी जिस संस्था में उसकी मां भी काम करती थी जिसकी वजह से आरोपी का उसके घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था।

यह भी पढ़े : दिल्ली में जलभराव, मानसून के पहले हुई बाढ़ जैसी स्थिति

किशोरी का आरोप है कि आरोपी महिला दो साल से उसके साथ अश्लील हरकत कर रही थी। यहां तक कि वह 18 साल के होने पर पीड़िता से शादी करने की बात कहती थी। एक दिन मौका पाकर किशोरी ने एक परिचित महिला को सारी बात बताई और फिर परिचित महिला और मां की मदद से आरोपी महिला के घर से अपने घर आ गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: