Entertainment

20 साल बाद पाकिस्तान में ग़दर मचाने फिर लौट रहे तारा सिंह, इसबार जानिए किसके लिए मचाएंगे “ग़दर -2”

मुम्बई। साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फ़िल्म ग़दर : एक प्रेम कथा को लोगों ने खासा पसंद किया था। 2001 में ग़दर सबसे ज्यादा कमाई ने वाली फिल्म रही थी और आज भी ग़दर को बहुत सराहना करते नजर आते है । आज 20 साल बाद एक बार फिर फ़िल्म निर्देशक अनिल शर्मा फ़िल्म ग़दर 2 को लेकर लौट रहे है। इस पार्ट में फ़िल्म की आगे की कहानी आप देख पाएंगे। इस फ़िल्म में एक बार फिर आपको अमीषा पटेल और सनी देओल पर्दे में धमाल मचाते नजर आएंगे ।

ग़दर – 2 की पृष्ठभूमि को रखा गया है गुप्त 

गदर 2 में निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिका में नजर आने वाले है। उत्कर्ष ने फ़िल्म ग़दर में अमीषा और सनी के बेटे ‘जीत’ का किरदार अदा किया था। जानकारी के मुताबिक इस बार फ़िल्म मेकर्स जल्द ही रिलीज करने की योजना बना रहे है। फ़िल्म  ‘गदर 2’ के पृष्टभूमि को गुप्त रखा गया है।  मूल फिल्म ब्रिटिश भारतीय सेना द्वितीय विश्व युद्ध के अनुभवी बूटा सिंह और विभाजन की पृष्ठभूमि के खिलाफ जैनब नाम की एक युवा मुस्लिम महिला के बीच दुखद प्रेम कहानी पर आधारित है।

2022 में रिलीज होगी फ़िल्म ग़दर – 2 

फ़िल्म मेकर्स ने दशहरे के मौके पर फ़िल्म की घोषणा की गई है। इसका एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इसके रिलीज के साथ ही फ़िल्म की कास्ट का खुलासा किया गया है।इसके साथ ही आपको बता दे कि फ़िल्म 2022 में रिलीज होगी। फ़िल्म मेकर्स द्वारा की गई इस घोषणा के बाद फ़िल्म प्रेमियों में फ़िल्म को लेकर खासा उत्साह है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: