Trending

महिला IAS अफसर की सामने आई मनमानी, पांच साल बीतने पर भी बिहार से नहीं लौटीं, राजस्थान सरकार परेशान

बिहार :  राजस्थान में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला अफसर पांच साल से ज्यादा समय से डेपुटेशन पर डेपुटेशन मांग रही हैं।

आलम ये है कि, राजस्थान सरकार ने महिला अफसर को लौटने के लिए कई पत्र लिखे। लेकिन महिला अफसर न तो लौटीं और न ही उन्होंने पत्र का जवाब दिया। मीडिया रिपोर्टस की माने तो 2005 बैच की राजस्थान कैडर की IAS अफसर पूनम छह साल पहले 2016 में डेपुटेशन पर गई थीं। बिहार जाने के लिए 3 साल के लिए मिले डेपुटेशन को उन्होंने कोरोना का हवाला देकर 1 साल के लिए बढ़वा लिया। केंद्र, राजस्थान और बिहार की सरकारों ने उन्हें विशेष परिस्थितियां देखते हुए मंजूरी दे दी। लेकिन अक्टूबर 2020 में डेपुटेशन पूरा होने पर महिला अफसर ने फिर कोरोना का हवाला देकर डेपुटेशन मांगा।

ये भी पढ़े :- ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, इतने फीसदी यूजर्स ने पद छोड़ने के लिए किया वोट

लेकिन इस बार इजाज़त न मिलने पर पूनम कैट के शरण में गई। जिसके बाद उन्हें फिर एक साल का डेपुटेशन मिल गया लेकिन यह डेपुटेशन भी अक्टूबर 2021 में समाप्त हो गया। अब एक साल बीत गया है लेकिन IAS अफसर पूनम नहीं लौटी हैं। वहीं अब यह मामला प्रदेश की सरकार, बिहार सरकार और केन्द्र सरकार सभी के लिए सिरदर्द बन गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: