TrendingUttar Pradesh

स्वतंत्र देव सिंह ने किया डोर टू डोर संपर्क अभियान की शुरूआत

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ के बालू अड्डे पहुंचकर इस अभियान की शुरुआत की

लखनऊ: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार यानी आज से डोर टू डोर संपर्क अभियान की शुरुआत की। बता दें उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी तरीके से कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। जन विश्वास यात्राओं के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ के बालू अड्डे पहुंचकर इस अभियान की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ टोली में 5 लोग थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर घर जाएंगे और लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों, महिलाओं ,युवाओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देंगे | वही एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सरकार लाने के लिए प्रेरित करेंगे।

आपको बता दें कि डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत आज से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ के बालू अड्डे से की। वहीं पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इसकी शुरुआत की जिसमें बृजेश पाठक, नीरज वोरा, सुरेश चंद्र तिवारी, समेत कई पार्टी के विधायक सांसद और पदाधिकारी शामिल है। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी डोर टू डोर अभियान के तहत स्टिकर और झंडे भी लगा रही है |

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: