IndiaIndia - World

वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ , 12 लोगों की मौत पर पीएम समेत इन लोगों ने किया शोक व्यक्त

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच जिसमें 12 श्रद्धालुओं की मौत हो  गई है। अभी भी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सभी घायल कटरा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती

जानकारी के मुताबिक, इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। और  कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बचाव कार्य जारी किया गया। और सभी घायलों को कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, संवेदना की व्यक्त

बताया जा रहा है कि बीती रात 2 और 3 बजे के बीच भगदड़ मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है। और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  पीएम ने घोषणा की है कि, मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,  माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: