India Rise Special

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहा- सपा की मजबूती के लिए करेंगे संगठन की बैठक

हल्‍द्वानी : यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे है । इस दौरान हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदपुर पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की।

रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रुद्रपुर पहुंचे है । आज दोपहर को तकरीबन सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की।

ये भी पढ़े :- National Child Awards 2023 : कल राष्ट्रपति मूर्म 11 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित, पीएम मोदी भी करेंगे संवाद

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के में राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा ने कहा कि, ”जल्द उत्तराखंड में सपा की मजबूती के लिए संगठन की बैठक करेंगे।किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क के आवास पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी के सपा नेता इकबाल सिंह चीमा से एनएच 74 और 87 के अधूरे निर्माण को लेकर विस्तार से पूछा।”

साथ ही कहा कि, ”उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बाद विकास क्यों नहीं हो पा रहा। यहां पर नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।”

इस मौके पर इकबाल सिंह, राजेन्द्र सिंह खारा, तरसेम सिंह खारा, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, दिलेर सिंह, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां वह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: