Trending

Skin Care Tips : चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, जल्द दिखेंगे चौंका देने वाले फायदे

हेल्थ डेस्क :  मौसम में हल्की ठंडक शुरू हो गई है। जहां एक तरफ मौसम में बदलाव हो रहा है, वहीं दूसरी और स्किन में भी बदलाव नजर आने लगे हैं। इस बदलते मौसम में जहां कुछ लोगों की स्किन अभी भी ऑयली है, तो वहीं कुछ लोगों की स्किन फ्लैकी होनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों का चेहरा बेरंग और फीका होना काफी कॉमन है। हालांकि अपने निखार को बरकरार रखने के लिए आप एक अच्छे स्किन केयर रूटीन को अपना सकते हैं। बदलते मौसम में निखारी स्किन को मेंटेन करने के लिए आप अपने सुबह के स्किन केयर रूटीन में बदलाव करें –

ये भी पढ़े :- क्या आप भी हैं डिप्रेशन का शिकार, तो आज ही अपनाएं नेचुरल उपाय ..

1) चेहरे को करें साफ- स्किन को सुबह साफ करने के लिए लोग अक्सर अपने फेस वॉश का इस्तेमाल करने लगते हैं, जबकि आपको सुबह सुबह चेहरे परे केमिकल वाली चीजों को लगाने से बचना चाहिए। सुबह उठने के तुरंत बाद अपने चेहरे को पानी से साफ करें। ऐसा करने पर आप फ्रेश फील तो करेंगे ही, साथ ही स्किन पर पनपे बैक्टीरिया से छुटकारा भी पा सकते हैं। ये बैक्टीरिया स्किन पोर्स को भी ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में सुबह उठते ही चेहरा धोएं।

2) क्लींजर और टोनर- चेहरे को पानी से धोने के 1 से 2 घंटे बाद अपने चेहरे पर क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल करें। हालांकि सुबह के लिए को कम केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। और ये भी ध्यान रखें की ये अल्कोहल फ्री हों।

3)मॉइश्चराइजर/सीरम- निखार बनाए रखने के लिए फेस वॉश के बाद मॉइश्चराइजर या फिर सीरम का इस्तेमाल जरूरी है। ये नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: