IndiaIndia - WorldTrending

शर्मनाक : कोलकाता के दुर्गा पंडाल में राक्षस रुप में राष्ट्रपिता गांधी को दर्शाने पर मचा बवाल, मामला दर्ज

कोलकाता :  दक्षिण-पूर्व कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लगी मां दुर्गा की प्रतिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथित तौर पर असुर के रूप में चित्रण को लेकर बवाल सामने आया है।

इसको लेकर हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। प्रतिमा को लेकर गांधी जयंती के मौके पर बवाल मच गया था। महात्मा गांधी के गलत चित्रण को लेकर हिंदू महासभा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देवी दुर्गा ने महिषासुर समेत जिन असुरों का संहार किया था, उनके चित्र इस प्रतिमा के साथ बनाए गए थे। इन्हीं में से एक चित्र गांधीजी से मिलती-जुलता छवि का था।

ये भी पढ़े :- रामलीला में हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार की मंच पर मौत, वजह जान रह जाएंगे दंग

इसकी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने भी निंदा की थी। इन दलों ने महात्मा गांधी के महिषासुर के रूप में कथित चित्रण की निंदा करने के साथ कार्रवाई की मांग की थी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि अगर यह वास्तव में किया गया था, तो यह बेअदबी के अलावा और कुछ नहीं है।

घोष ने कहा कि “यह राष्ट्रपिता का अपमान है। यह देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान है। इस तरह के अपमान के बारे में भाजपा क्या कहेगी? हम जानते हैं कि गांधीजी का हत्यारा किस वैचारिक खेमे से था।” हालांकि पश्चिम बंगाल भाजपा ने भी इस तरह के प्रतिरूप की निंदा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि “अगर ऐसा कदम उठाया गया है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। यह असभ्य और अपमानजनक है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: