क्या आपको भी डरा रहा है कोरोना का डर , तो डेली डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मिलेगा निजात
कोरोना वायरस की तीसरी लहर का कहर भारत समेत दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। हांलाकि, ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा वेरिएंट से काफी हल्कें हैं। लेकिन ये गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं। लॉन्ग कोविड भी इन्हीं में से एक कॉम्प्लीकेशन है।
कोविड ठीक होने के बाद भी असर बरकरार
लॉन्ग कोविड में लोग कोविड से रिकवरी के बाद भी इसके लक्षणों का अनुभव करते रहते हैं। टेस्ट में निगेटिव आने के बाद भी कई लोग कोविड से जुड़े लक्षणों की शिकायत करते हैं। बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट के समय लॉन्ग कोविड से काफी ज़्यादा लोग परेशान थे। स्वाद और सुगंध का खत्म होना, लगातार खांसी, कमज़ोरी और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण लोगों के ठीक होने के बाद भी उन्हें परेशान कर रहे थे। लॉन्ग कोविड की समस्या कमज़ोर इम्यूनिटी के कारण होती है। वहीं इस बार तीसरी लहर में इस तरह के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना ज़रूरी है। तो आइये जानते हैं कुछ फू्ड्स के बारे में, जो आपको लॉन्ग कोविड से बचाएंगे और इम्यूनिटी को मज़बूत करेंगे।
फर्मेन्टड चाय
हरी या काली चाय का एक मीठा रूप कोम्बुचा फर्मेन्टड चाय पाचन तंत्र को सुधारती है। और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। कोम्बुचा के अन्य लाभों में डिटॉक्स और रक्तचाप को कम करना शामिल है। क्योंकि यह fermented होता है। यह आंत के स्वास्थ्य में भी मदद करता है। और उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो इसे सुधारना चाहते हैं।
केफिर या फर्मेन्टड दूध
इम्यूनिटी आपकी आंतों या कहे कि पेट की सेहत पर बहुत निर्भर करती है। मज़बूत इम्यून सिस्टम बनाने के लिए, ज़रूरी है कि आपकी पेट की सेहत अच्छी रहे। शरीर को सही चीज़ें खिलाना और किसी भी खाद्य पदार्थ से परहेज करना जो आंत को नुकसान पहुंचाती है। आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
फर्मेन्टड गोभी
बारीक कटी हुई कच्ची गोभी विभिन्न लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया से fermented होती है। ये स्वाद में खट्टी होती है। लैक्टिक एसिड की मौजूदगी के कारण, इसकी एक लंबी शेल्फ लाइफ भी है। जो उन लोगों के लिए फायदेमंद है। रोज़ाना सॉवरक्रॉट खाने से वज़न घटाने और पेट की सेहत को बेहतर करने में मदद मिलती है।
मसालेदार कोरियन गोभी
जिन लोगों ने अभी तक कोरियाई व्यंजन ट्राई नहीं किया है। उन्हें किम्ची ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। इसमें गोभी मुख्य रूप से इस्तेमाल होती है। यह एक ऐसी डिश है जो फर्मेन्टड सब्ज़ियों से मिलकर बनती है। इसमें नापा गोभी या किम्ची होती है। पेट की सेहत को बनाए रखने के लिए किम्ची को सेवन रोज़ाना करना चाहिए।