PoliticsTrending

इस तारीख राजधानी पहुंचेगी राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, शुरू हुई ये तैयारियां …

दिल्ली :  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को राजधानी पहुंचेगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से राजघाट तक यात्रा के करीब 21 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर राष्ट्रीय झंडे और कांग्रेस पार्टी के झंडे लगेंगे। साथ ही पूरे मार्ग पर होर्डिंग्स, पोस्टर और झंडी लगाई जाएंगी। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में ढोल-नगाड़े के साथ राहुल की यात्री आगे बढ़ेगी। इतना ही नहीं, रास्ते में कई जगह दिल्ली की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस पूरी दिल्ली में होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने की तैयारी में है। इसके मद्देनज़र दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग को सात हिस्सों में बांटा गया है। हर एक हिस्से की जिम्मेदारी एक संसदीय क्षेत्र के लोकसभा, विधानसभा और एमसीडी का चुनाव लड़ चुके नेताओं को दी गयी है।

ये भी पढ़े :- G-20 Summit : अब 10 बजे तक कर सकेंगे ताज का दीदार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मिले पर्यटन उद्यमी

बताते चलें कि हर राज्य की तरह दिल्ली में भी यात्रा के दौरान बारी-बारी से राहुल गांधी के साथ क्षेत्र के गणमान्य और विभिन्न क्षेत्र के विख्यात व्यक्तियों को राहुल गांधी के साथ चलने का मौका दिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: