TrendingUttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर श्रम मंत्री राजभर ने वितरित की लाखों रुपये की धनराशि

श्रम मंत्री ने सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस दिवस को श्रमिकों के सम्मान में

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गयाजिसमें श्रम मंत्री अनिल राजभर ने 241 लाभान्वित श्रमिकों को 56.61 लाख रूपये की धनराशि वितरित की। श्रम कल्याण बोर्ड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पुत्र-पुत्रियों को कार्यक्रम के दौरान श्रम मंत्री ने सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस दिवस को श्रमिकों के सम्मान में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

यूपी: गायों को गर्मी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिया ब्लाक स्तर पर गौ आश्रय बनाने का निर्देश

मोदी सरकार के प्रयासों से वर्ष 2014 के बाद श्रमिकों के जीवन में बदलाव आया है और उन्हें अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। कोविड के दौरान भी श्रमिकों के जीवन में निराशा न आये इसके लिए उन्हें धनराशि देकर सहायता की गयी। प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योगी सरकार के प्रयासों से 08 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

 श्रम मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि मजदूरों का पसीना न सूखे इसके पहले ही उनके पास उनका पैसा पहुंच जाए। इस पर गम्भीरता से कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदया ने भी आज राजभवन में श्रमिकों का सम्मान एवं स्वागत किया।

देश बनाने की नींव मजदूर ही रखते हैं- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

उन्होंने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना में पात्र 20 श्रमिकों को 40 लाख रूपयेनिर्माण कामगार अन्त्येष्ठि सहायता योजना में पात्र 20 श्रमिकों को 05 लाख रूपयेकन्या विवाह सहायता योजना में पात्र 07 लाभार्थियों को 3.85 लाख रूपयेसंत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा-9, 10, 11 एवं 12वीं पास श्रमिक पुत्र-पुत्रियों को 7.76 लाख रूपये की 194 साइकिल वितरित किया। इस प्रकार कुल 241 लाभान्वित श्रमिकों को 56.61 लाख रूपये की धनराशि वितरित की गई।

श्रमिक दिवस : ओडिशा सरकार ने दी बड़ी सौगात, न्यूनतम दैनिक वेतन में होगी वृद्धि

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: