Entertainment

न्यू ईयर शाम मलाइका को याद कर अर्जुन ने शेयर किया ऐसा विडियो, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अर्जुन फिलहाल कोविड-19 पॉजिटिव हैं और न्यू ईयर की शाम दोनों ने अलग-अलग बिताई। क्वारंटाइन अर्जुन ने न्यू की शाम मलाइका को काफी मिस किया, इसलिए तो उन्होंने एक्ट्रेस को याद करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

 

दरअसल अर्जुन ने 2021 के खत्म होते ही अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दोनों का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। अपनी नई मालदीव वैकेशन से एक वीडियो शेयर करते हुए, अर्जुन ने कहा, “मलाइका अरोड़ा आई मिस यू।” वहीं इस क्लिप को मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि वह उसे और अधिक याद कर रही है।

 

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, मलाइका के अपने पति अरबाज खान से अलग होने के तुरंत बाद उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। शुरुआत में लंबे समय तक मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने रिश्ते को न तो नकारा और न ही कंफर्म किया। हालांकि, लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बगल में बैठकर कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

 

इसके तुरंत बाद पपराज़ी ने दोनों की हाथों में हाथ डालकर चलते हुए कई त्सवीरें क्लिक की हैं। जो सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं। वहीं कॉफ़ी विद करण के एक एपिसोड के दौरान, मलाइका ने यह भी स्वीकार किया कि अर्जुन कपूर उनके पसंदीदा मेल एक्टर हैं, जिसने उनके रोमांस की अफवाहों को हवा दे दी। बाद में, मलाइका ने ही दोनों की साथ में एक प्यारी सी तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: