CareerUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में महिला मेट के 25000 पदों पर निकली भर्तियाँ

उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के काम की देखरेख और संचालन के लिए महिला मेट की 25000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इन पदों पर सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके तहत कुल 25 हजार महिलाओं को मेट बनाया जाएगा जिसमे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, मनरेगा के तहत 50 श्रमिकों पर एक मेट का चयन किया जाएगा जिसमे कम से कम 50 फीसदी महिलाएं मेट होंगी। इस रोजगार का लाभ महिलाएं तीन वर्ष तक ले सकेंगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम प्रधान से संपर्क किया जा सकता है।

शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य हैं एवं मनरेगा मेट बनने के लिए रोजगार कार्ड होना चाहिए

महिला मेट का कार्य

  • ग्राम पंचायतों में चलाए जाने वाले नरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों के कार्यों की निगरानी।
  • मजदूरों के काम का लिखित रिकॉर्ड बनाना।
  • मजदूरों की हाज़िरी लगाना।
  • कार्य के दौरान किसी श्रमिक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आती हैं तो उनके उपचार की व्यवस्था करना।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: