Entertainment

रणवीर के हमशक्ल जुनैद शाह का निधन, मशहूर पत्रकार यूसुफ जमील ने ट्वीट कर दी जानकारी

रणवीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह का कार्डिएक अरेस्ट से श्रीनगर के इलाही बाग में घर पर उनका निधन
हो गया है। जुनैद मात्र 28 साल के थे। इससे पहले उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।
जुनैद शाह की शक्ल अभिनेता रणवीर कपूर से मेल खाती है, इस वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं। जुनैद शाह के निधन की
जानकारी मशहूर पत्रकार यूसुफ जमील ने दी है। पत्रकार ने यह बात ट्वीट के जरिए बताई। उन्होंने ट्वीट में
लिखा, कि वह जुनैद के पड़ोसी थे। जुनैद का रात कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। लोग कहते हैं, कि वो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर के हमशक्ल थे। मैं कहता हूं कि वो अपने बीमार पिता, मां और पूरे कश्मीर के
लिए बड़ी उम्मीद, शक्ति और मोक्ष की तरह थे।

जुनैद शाह रणवीर कपूर की तरह दिखते ही नहीं थे बल्कि उनके स्टाइल और पहनावे को भी फॉलो करते थे।
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने साल 2015 में दोनों की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि हे भगवान मेरे बेटे
का हमशक्ल!! विश्वास नहीं हो रहा, एक अच्छा हमशक्ल!!

जुनैद और उनके माता पिता एक महीने पहले मुंबई से लौटे थे। जुनैद ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में भी
दाखिला लिया था। रणवीर सिंह के डेब्यू फिल्म सांवरिया के बाद से जुनैद काफी फेमस हो गए थे।

https://www.instagram.com/p/BkK2BlJn-0V/?igshid=1cci27i45sflw

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: