TrendingUttar Pradesh

UP में अब आठ मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, फसलों को हो रहा नुकसान

प्रदेश में अभी दो दिन और हो सकती है बारिश

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में मौसमी उलटफेर का सिलसिला अब दो दिन और बढ़ गया है। अब मौसम विभाग ने आठ मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। लगातार बरसात और तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। पांच मई को मथुरा-वृंदावन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, सात और आठ मई को बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। यानी, एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, छह मई यानी आज मौसम सामान्य रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को मैनपुरी जिले में 14.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान

वहीं, डॉ. पांडेय के अनुसार बेमौसम तेज बारिश से गेहूं, मूंग, उड़द, मक्का, आम, चना, प्याज, लौकी, टमाटर, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज सहित अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। शुक्रवार रात में हुई बारिश की वजह से किसानों को पानी की निकासी का मौका भी नहीं मिल सका। खेतों में पानी भरने से फसलें खेतों में गिर गईं। जलभराव की वजह से सब्जियां सड़ गईं। गेहूं की फसल काटी जा चुकी थी, लेकिन कई जगहों पर यह खेतों में पड़ी रह गईं और भीग गईं।   

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: