IndiaIndia - WorldTrending

महाराष्ट्र : कलंबोली में भारतीय खाद्य निगम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटा

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलंबोली से आज बड़ा अग्निकांड सामने आया है। कलंबोली स्थिति भारतीय खाद्य निगम  के चावल गोदाम ने आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों बचाव कार्य में लगी है।

ये भी पढ़े :- बिहार में बड़ा हादसा ट्रेन हादसा, गुरपा स्टेशन पर गाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे…

दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने शुरू किया बचाव कार्य 

मुंबई के भारतीय खाद्य निगम के चावल गोदाम में आज बुधवार के तडके आग लगने की घटना हुई है। इस हादसे से इलाके में हडकंप मच गया। हादसे की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमें सुबह करीब 7:04 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग कंट्रोल में है और आग बुझाने का काम जारी है।”

ये भी पढ़े :- गोरखपुर: सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

इन वजहों से लगी गोदाम में आग 

नवी मुंबई के कलंबोली में भारतीय खाद्य निगम के चावल के गोदाम में आग लगने की वजह से पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा आग की इस घटना के किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: