
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस
आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है ( Rahul Gandhi’s birthday ) आज के दिन राहुल गांधी पूरे 51 साल के हो गए हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें इस खुशी के मौके को कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे जानकारी की मानें तो इन जरूरी सामानों में फेस मास्क,दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल होगा शुक्रवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी है।

राजधानी के कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्ड में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क की दवाइयां और पका हुआ खाना गरीबों और जरूरतमंद को देंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिना राशन कार्ड वाली लोगों को पहले से ही मुफ्त राशन मुहैया करा रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान अरविंद केजरीवाल इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का ऐलान किया था वहीं कांग्रेस दिल्ली के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों को कई तरह की चुनौतियां देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े : 5 हजार हेल्थ असिस्टेंट की भर्ती के लिए शुरू आवेदन, कैसे करें अप्लाई ?
अनिल कुमार बोले सेवा दिवस का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और ऐसे लोगों को मदद पहुंचानी है। अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस के नेता उन लोगों के पास भी जाएंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया है और ऐसे लोगों की मदद करेंगे