Madhya Pradesh

कल एमपी में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका भी होंगी शामिल

बुरहानपुर में यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होगी खास बात यह है कि इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने आ रही है।

  • राहुल गांधी के साथ 4 दिन तक कदमताल करेंगी प्रियंका गाँधी
  • आदिवासियों को रिझाने की कोशिश में कांग्रेस

भोपाल: जिसका मुझे था इंतजार वह घड़ी आ गई आ गई। आत्मीय गाना बहुत सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता को जिस घड़ी का इंतजार था वह आखिर आ ही गई है। कल राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर में यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होगी खास बात यह है कि इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने आ रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही मात्रा में एंट्री हो गई है। प्रियंका मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के साथ कदमताल करती हुई नजर आएंगी। प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ 4 दिन तक कदमताल करेंगी। प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ बुरहानपुर से लेकर मऊ तक यात्रा करेंगी।

सैफई: नेताजी के जन्मदिन पर अखिलेश-शिवपाल समेत सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि दक्षिण भारत से शुरू ही राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई है कर्नाटक में मां सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थी लेकिन मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ देती हुई नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में इतने लंबे समय तक राहुल के साथ कदमताल करते हुए नजर आएंगे। पहले यह माना जा रहा था कि जेल में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा महाकाल दर्शन के दौरान प्रियंका गांधी शामिल होगी लेकिन अब कार्यक्रम बदलने के अनुसार बुरहानपुर से मऊ तक राहुल गांधी के साथ होंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: