India Rise Special

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू बन सकते है पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष

 

पंजाब : पंजाब कांग्रेस में काफी समय से तनातनी चल रही हैं। इसके चलते कल कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेता ने मुलाकात की। जिन नेताओ ने मुलाकात की उनके नाम है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, हरीश रावत और वेणुगोपाल। सूत्रों की माने तो बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य का पार्टी अध्यक्ष बनाने का फ़ैसला लिया गया है।

इसके साथ साथ कैप्टेन अमरिंदर सिंह पंजाब में 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे बने रहेंगें। काफी समय से सिद्धू और राज्य के शीर्ष नेताओं के बीच तनातनी चली आ रही है। ये मन मुटाव इस हद तक बड़ गया था कि शीर्ष नेताओं को बैठक करनी पड़ी।

माना जा रहा है कि इस सुलह के पीछे प्रशांत किशोर का भी बहुत बड़ा हाथ है।जमीनी स्तिथि का जायजा लेने के बाद प्रशांत किशोर का मानना था कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दोनों ही नेताओं का पार्टी में होना जरूरी है।

कई नेता सिद्धू को राज्य की कमान सौपने के खिलाफ है। पहले खबर आ रही थी कि अपने मंत्रिमंडल विस्तार में कप्तान अमरिंदर सिंह सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बना सकते है। लेकिन अब इस खबर के बाद देखना होगा की को पंजाब का उपमुख्यमंत्री कौन  बनेगा। ये भी सुनने में आ रहा है कि इस बार दो उप मुख्यमंत्री होंगें। एक का दलित चेहरा होना तय है।

सिद्धू कांग्रेस से इस क़दर नाराज थे कि कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की तारीफ में एक ट्वीट भी कर डाला । तब अटकलें तेज़ थी कि कही सिद्धू ने अपना मन आम आदमी पार्टी में जाने का तो  नही बना लिया है। खबर ये भी आ रही थी कि AAP की नज़र कब से सिद्धू पर टिकी हुई है। केजरीवाल ये ऐलान पहले ही कर चुके है कि इस बार पार्टी का मुखयमंत्री चेहरा सिख समुदाय से होगा।

ये ही कारण था कि कांग्रेस हाईकमान ने जल्द से जल्द सब कुछ सुलझाना जरूरी समझा। क्योंकि 2022 के चुनाव से पहले वे किसी तरह का कोई जोखिम नही उठाना चाहते। आज भी नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब का जाना माना चेहरा है, तो उनका पार्टी से चले जाना कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध हो सकता था।

ये भी पढ़े :- हिमाचल : घुमारवीं-सरकाघाट नेशनल हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चालक की मौत

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: