India Rise Special

पंजाब : जोड़ा फाटक में दशहरे के दिन हुए हादसे में मारे गए लोगो के आश्रितों को नौकरी

लगभग 2 साल 9 महीने बाद कैप्टेन अमरिंदर ने पूरा किया अपना वादा

पंजाब : 19 अक्टूबर 2018 दशहरे के दिन कुछ लोगो की ज़िंदगी उजाड़ गई थी। दशहरा की ख़ुशी उनके लिए 2  मिनट  के अंदर ज़िन्दगी भर के गम में तब्दील हो गई। पंजाब के जोड़ा फाटक रेल में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 58 लोगों की मौत हुई थी। अब लगभग 2 साल 9 महीने बाद अमरिंदर सरकार ने आश्रितों को नौकरी देने का अपना वादा पूरा किया।

पंजाब में जोड़ा फाटक रेल में जिस समय ये हादसा हुआ था उस समय नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी मुख्य अतिथि थी। केंद्र राज्य सरकारों ने कुल 7 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिवारों और 50 हजार रुपए घायलों को दी थी। पंजाब सरकार ने उस दौरान मृतकों के आश्रितों को नौकरी देने का भी वादा किया था।

अब इन सभी लोगो को सफाई सेवक और सेवादार की नौकरी दी गई है। नौकरी पाने वालों में से दो लोग ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट थे। इन दोनों को इनकी योग्यता के अनुसार क्लर्क की नौकरी दी गई है।

58 मृतकों के आश्रित लगभग 2 साल से नौकरी के लिए मांग कर रहे थे। इस दौरान इन लोगो ने कई धरने भी दिए। आखिरकार इनमे से 34 लोगों को नौकरी दी गई है। अब इन लोगो का पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल होना बाकी है। कुछ लोगो के परिवार के दो सदस्य मारे गए थे। लेकिन परिवार के एक सदस्य ने ही अप्लाई किया था। इनमें से 10 परिवारों में आपसी क्लेश के चलते किसी को भी नौकरी नही मिल पाई।

इनमें से कुछ लोग को DC आफिस , कुछ को शिक्षा विभाग कुछ को नगर निगम में नौकरी दी गई है। नौकरी मिलने पर आश्रितों ने खुशी जाहिर की साथ ही सरकार को धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़े :-  उत्तराखंड को प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रदेश की जनता का सहयोग जरूरी-CM धामी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: