भारत चीन के तनाव के बीच सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है। सरकार ने तीसरी बार चीनी मोबाइल गेम (India- bans 118 Chinese apps ) पर बैन लगाया है। इस बार लोकप्रिय PUBG गेम के साथ 118 मोबाइल एप पर बैन लगाया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एप्स को बैन किया है।
हाइलाइट्स
●PUBG कई देशों का लोकप्रिय गेम है
●भारत में इस एप के 175 मिलयन डाउनलोडर हैं।
●PUBG को दक्षिण कोरिया वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल ने डेवलप किया था।
●चीनी कंपनी इस गेम में टेनसेंट की हिस्सेदारी थी।
●PUBG कंपनी ने कहा था कि पेरेंट्स, एजुकेशन और सरकारी संगठन की राय लेकर इकोसिस्टम बनाएगा
सुरक्षा का दिया हवाला
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिल्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने आईटी एक्ट सेक्शन 69A के तहत इन मोबाइल एप्स को बैन किया है। सरकार के मुताबिक यह एप भारत की सम्प्रभुता रक्षा और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे।
Government blocks 118 mobile apps which are prejudicial to sovereignty and integrity of India, Defence of India, Security of State and Public Order: Govt of India
PUBG MOBILE Nordic Map: Livik, PUBG MOBILE LITE, WeChat Work & WeChat reading are among the banned mobile apps. pic.twitter.com/VWrg3WUnO8
— ANI (@ANI) September 2, 2020
डेटा चोरी की बात आई सामने
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि एंड्रॉयड और ios प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसे एप्स हैं जो यूजर का डेटा चोरी कर रहे हैं। वो यूजर के डेटा को देश से बाहर अपने सर्वर तक अवैध रूप से पहुंचा रही है।
अब तक 224 एप्स पर बैन
भारत – चीन सीमा विवाद के बाद भारत एक के बाद एक बिना हथियारों के सीधे तौर पर चीन पर हमला कर रहा है। जून के आखिर में भारत ने Tiktok समेत 59 चीनी एप्स पर बैन लगया था। इसके बाद जुलाई में 47 चीनी एप्स को बैन किया था। अब तक भारत कुछ 224 चीनी एप्स पर बैन लगा चुका है।