India Rise Special

प्रियंका गांधी के वादों का दिखा असर, उत्तराखंड से 78 महिलाओं ने पेश की दावेदारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही कांग्रेस महासचिव के द्वारा किये गए प्रचार और वादों का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में 78 महिलाओं ने अलग – अलग सीटों पर दावेदारी पेश की है। अब इस पर हाई कमान तय करेगा कि कितनी महिलाएं चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य खुद नैनीताल सीट से दावेदार हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने आठ महिला उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें से दो जीतने में कामयाब रहे। और पांच सीट पर दूसरे नंबर पर रही थीं।

 

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 70 विधानसभा सीटों पर 478 लोगों ने दावेदारी पेश की है। जिसमें से 78 महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं में से कुछ ऐसी भी है जो चुनाव लड़ चुकी है। अन्य संगठन के अलग-अलग पदों पर भी हैं। बात अगर पिछले चुनाव की करें तो पांच महिला उम्मीदवार चुनाव जीत विधानसभा में पहुंची थी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: