Trending

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेगी राष्ट्रपति मूर्म, जानिए किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देहरादून :  राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म(President Draupadi Moorm) आज गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची है। यहाँ पहुँच राष्ट्रपति मूर्म प्रदेश सरकार की 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह राजभवन में नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होगा। शुक्रवार को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में सम्मिलित होंगी।

उत्तराखंड का यह दौरा राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा।  राष्ट्रपति नियुक्त होने के बाद मूर्म अपने चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड आ चुकी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार सायं लगभग चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां उनकी अगवानी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

ये भी पढ़े :- खेल मंत्री करेंगे काशी-तमिल संगमम खेल महोत्सव का शुभांरभ

जानिए किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

  • एयरपोर्ट से सायं लगभग 4.15 बजे उनका जीटीसी हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।
  • वहां से वाहनों में उनका काफिला राजभवन पहुंचेगा।
  • राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।
  • राजभवन में लगभग एक घंटा ठहरने के बाद राष्ट्रपति सायं करीब सवा छह बजे मुख्यमंत्री आवास में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
  • कार्यक्रम में राष्ट्रपति को उत्तराखंड की लोक विरासत से परिचित कराने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
  • इसके बाद वह सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक प्रदेश सरकार की नौ परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
  • राष्ट्रपति इसके बाद राजभवन लौटेंगी। वहां रात्रि आठ बजे राज्यपाल की ओर से आयाजित भोज में सम्मिलित होंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: