TrendingUttar Pradesh

सावधान ! यूपी में कोरोना की बढ़ी रफ़्तार, 24 घंटे में मिले 14,765 नए मामले

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 2,55,391 सैंपल की जांच की गई। कोरोना संक्रमण के 14,765 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैंपल की जांच की गई हैं। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 1070 लोग और अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले है।

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रदेश में 12 जनवरी को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी हैं। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: