India Rise Special

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं मूंगफली, जानें इससे होने वाले फायदे ..

हेल्थ डेस्क : मूंगफली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सर्दियों में खासतौर पर मूंगफली काफी पाई जाती है। मूंगफली कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। ये दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं ये पाचन के लिए भी सबसे अच्छी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करती है। ये मूंगफली दिल के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

त्वचा को करता है मॉश्चराइज
मूंगफली आवश्यक फैटी एसिड का एक बड़ा स्त्रोत होता है। ये त्वचा को हाइड्रेड रखने में मदद करता है। ये प्राकृतिक नमी को बढ़ाने में मदद करता है।

मुहांसो से लड़ने में करता है मदद
मूंगफली में विटामिन,मिनरल्स, खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये बैकटीरिया से लड़ने में मदद करता है। ये शरीर से सूजन भी कम करता है।

ये भी पढ़े :- इस विटामिन की कमी से हो सकता है दिमाग पर असर, आज से शुरू इन चीजों का सेवन

त्वचा को निखारता है
मुंगफली में विटामिन सी पाया जाता है। ये चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करता है।

काले घेरों को करे दूर
मूंगफली में अधिक मात्रा में विटामिन के पाया जाता है। ये फैटी एसिड काले घेरे को कम करने में प्रयोग में लाया जाता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: