India Rise Special

पशुपति पारस बने एलजेपी के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लगी मुहर

भतीजे चिराग पासवान को पार्टी से बेदखल करने के बाद चाचा पशुपति कुमार पारस ( Pashupati Paras ) लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके निर्वाचन पर मोहर लगा दी गई है वहीं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के निजी आवास पर बैठक का आयोजन किया गया था इससे पहले पशुपति पारस ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

Pashupati Paras

सिर्फ इतना ही नहीं बैठक में पशुपति पारस के साथ चंदन वीना और कैसर जैसे नेता नजर आए लेकिन प्रिंस राज नहीं पहुंचे। तीन बजे तक किसी अन्य का नामांकन नहीं होने से पशुपति पारस अध्यक्ष बन गए। पशुपति पारस इससे पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने। उसके बाद गुरुवार को पशुपति पारस गुट के लोगों ने उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया।

यह भी पढ़े : बिहार में सबसे बड़ी बैंक लूट का खुलासा, किसने की थी लूट?

बैठक में पार्टी के चार सांसदों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोजपा सांसद पशुपति पारस, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीना देवी, चंदन सिंह मौजूद रहे। पारस के अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा शाम पांच बजे होगी। इस दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस भी होनी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: