TrendingUttar Pradesh
पल्लवी पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता में भर्ती
मेडिकल बुलेटिन जारी होगा।पल्लवी के निजी सचिव ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया था।
लखनऊ: कौशांबी की सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल की बुधवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई, वह अपने घर पर बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ देर में जांच के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी होगा।पल्लवी के निजी सचिव ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया था।
वहीं समाचार के अनुसार उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल कितना ब्लॉकेज है इस बारे में पता नहीं चला है। पल्लवी पटेल ने पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने यूपी सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल कृष्णा पटेल गुट की पल्लवी ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।