IndiaIndia - WorldTrending

स्वतंत्रता दिवस: सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कार, जानिए किसे मिला कौन सा पदक…

पुलिसकर्मियों को वीरता समेत सेवा पदक की अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, और राज्य पुलिस के 1,082 पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया है। पुलिसकर्मियों को वीरता समेत सेवा पदक की अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 347 पुलिस पदक वीरता के लिए, विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक दिए गए। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 347 पदक में से 204 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर में वीरता के लिए 80 पुलिसकर्मियों को वामपंथी चरमपंथ या नक्सल हिंसा प्रभावित स्थानों में वीरता के लिए और 14 पुलिसकर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहादुरी का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 108, सीमा सुरक्षा बल को 19 और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को 6-6 पदक दिए गए हैं। राज्य के पुलिस बलों में से 42 वीरता पदक महाराष्ट्र को दिए गए।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 20 जवानों को वीरता पदक समेत विभिन्न सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 6 पुलिस वीरता पदक, उत्तम सेवा के लिए तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवा के लिए 11 पुलिस पदक दिए गए।
सीबीआई के 6 अधिकारियों को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 24 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसमें कोयला घोटाला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों और आंतरिक सतर्कता के साथ काम करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: