India - WorldTrendingworld

75वें स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष से भारत को मिली कुछ इस अंदाज में शुभकामनाएं, देंखे वीडियों …

भारत में आजादी के 75वें साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लोग दुनियाभर से भारत को बधाई दे रहे हैं।इसी बीच भारत की आजादी का 75वां साल के लिए एक संदेश पृथ्वी ग्रह से दूर अंतरिक्ष से आया है। संदेश इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से भेजा है। दरअसल, क्रिस्टोफोरेटी ने इस विशेष अवसर पर देश को बधाई देते हुए अंतरिक्ष से एक वीडियो संदेश भेजा है।

एक वीडियो संदेश में अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी(Samantha Cristoforetti) ने कहा कि, ”भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर काम किया है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: