
पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022 को मिली मंजूरी
इसका मकसद लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में सुधार करना और 2030 तक देश को शीर्ष 25 देशों में शामिल कराना है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (modi)के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें तीन निर्णय लिए गए। कैबिनेट(cabinet) ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022 को मंजूरी दे दी है।यह रसद सेवाओं में ज्यादा दक्षता के लिए यूलिप, मानकीकरण, निगरानी ढांचे और कौशल विकास की शुरुआत करेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(anurag thakur) ने कहा है कि, इसका मकसद लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में सुधार करना और 2030 तक देश को शीर्ष 25 देशों में शामिल कराना है।
बड़ी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे राहुल गांधी, 23 सितंबर को सोनिया से मिलेंगे
इसके साथ ही मंत्रीमंडल ने उच्च दक्षता वाले सोलर पीवी मॉड्यूल ट्रांस-2 के लिए PLI स्कीम को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए 19,500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया। साथ ही 14 क्षेत्र में PLI स्कीम लाई गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है।